भाजपा जिला पदाधिकारी जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता बैठक आयोजित।

Spread the love

सिद्धार्थनगर। भाजपा कार्यालय में जिला कार्यकर्ता बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष दीपक मौर्या की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के लिए कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि बिना कार्यकर्ताओं के कोई भी नेता या संगठन कुछ नहीं कर सकता। आज भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संघर्ष की बदौलत विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है, जिसका लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके सम्मान, अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए वह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा, “कार्यकर्ताओं के लिए मैं लड़ूंगा भी और अड़ूंगा भी।”

बैठक के दौरान उन्होंने 5 जून से 21 जून तक चलने वाले विभिन्न संगठनात्मक एवं जनजागरण अभियानों की भी विस्तार से चर्चा की। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उन्होंने भाजपा कार्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से समाज के गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्गों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और जनता के समर्थन के बल पर भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनावों में भी विजय प्राप्त करेगी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री फूलचंद जायसवाल ने किया।

इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा विधायक सदर श्याम धनी राही , पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, श्री मती साधना चौधरी, शिवनाथ चौधरी, नरेंद्र मणि त्रिपाठी,हेमंत जायसवाल, दिलीप चतुर्वेदी, हरिशंकर सिंह, विकास जायसवाल, उपेंद्र सिंह, सुनील अग्रहरि, रवि अग्रवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह गोविंद माधव कन्हैया पासवान , लवकुश ओझा, गुड्डू त्रिपाठी सहित जिले के सभी जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षगण सहित बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *