रिपोर्ट : विजय नागपाल।
मथुरा। द ट्रेडर्स एसोसिएशन (टीटीए) मथुरा की कार्यकारिणी बैठक एक स्थानीय होटल में आयोजित की गई, जिसमें संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा व्यापारियों और उद्यमियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने बताया कि द ट्रेडर्स एसोसिएशन को देश के व्यापारियों की प्रमुख संस्था कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) से संबद्ध कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब संगठन कैट के नेतृत्व में व्यापारियों और उद्यमियों के हितों की रक्षा तथा उनके विकास के लिए कार्य करेगा।
कार्यक्रम में इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल (हाथी वाले) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवा उद्यमियों का मार्गदर्शन करते हुए व्यापारिक क्षेत्र में संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
नई कार्यकारिणी में राजेंद्र अग्रवाल (हाथी वाले) को मुख्य संरक्षक, संजय चतुर्वेदी को चेयरमैन, योगेश द्विवेदी को उपाध्यक्ष, दीपक सिंघल को महासचिव, पवन ठाकुर को सचिव तथा मुकेश उपाध्याय को कोषाध्यक्ष चुना गया।
महासचिव दीपक सिंघल ने बताया कि संगठन के नए सदस्यों को सदस्यता प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही वरिष्ठ व्यापारी राजेंद्र अग्रवाल (हाथी वाले) को उनके व्यापारिक एवं सामाजिक योगदान के लिए “वरिष्ठ व्यापारी रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया।
बैठक में विनोद अग्रवाल, रोहित महावन, माधव गर्ग, अंकित गोयल, युवराज अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, राजन गौतम, गौरांग सिंघल, दिलीप गर्ग, नितिन सर्राफ, नीरज मौर्य, तरुण वर्मा सहित अनेक युवा उद्यमी उपस्थित रहे। संगठन पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।