रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि।
मिर्जापुर। थाना जिगना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को एक युवती ने थाना जिगना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर थाना जिगना में मु0अ0सं0-67/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को उपनिरीक्षक दिवाकर मिश्रा एवं उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी मधुसूदन उर्फ सुभाष उर्फ शिब्बू तिवारी, पुत्र बृजेश तिवारी, निवासी केवई, थाना राधानगर, जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया।
थाना जिगना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।