Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » संस्कृति विवि में नृत्य-संगीत के साथ झूमे फ्रेशर, डीजे ने खूब नचाया।

    संस्कृति विवि में नृत्य-संगीत के साथ झूमे फ्रेशर, डीजे ने खूब नचाया।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiSeptember 25, 2026

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी एक विशेष आयोजन के रूप में मनाई जाती है। इस वर्ष विवि में प्रवेश लेने वाले दर्जनों छात्र-छात्राओं ने विद्यार्थियों द्वारा विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में बढ़चढ़कर भाग लिया और अपनी नृत्य, संगीत और गायन की प्रतिभा को स्टेज पर प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

    इस दौरान फैशन शो में विद्यार्थियों ने अपने आत्मविश्वास और तैयारी को प्रदर्शित करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं दो प्रसिद्ध डीजे ने अपने हुनर से संगीत की ऐसी बारिश की विद्यार्थी देर रात तक जमकर नाचे।

    कार्यक्रम की शुरुआत संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एमबी चेट्टी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन आपके मनोरंजन के लिए होता है, इसलिए जमकर मनोरंजन करें लेकिन अनुशासित रहें। उन्होंने फ्रेशर को आश्वस्त करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय रैगिंग मुक्त है। प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी हर तरह से यहां सुरक्षित हैं।

    कुलपति प्रो. चेट्टी के उद्बोधन के तुरंत बाद सास्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत छात्रा नंदिता और उनके साथियों द्वारा अभिनव नृत्य के साथ प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई। रोशनियों में झिलमिलाती संस्कृति विवि के मुख्य मैदान की स्टेज पर विद्यार्थियों ने एक के बाद एक धमाकेदार प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। छात्रा साधना ने बालीवुड के गीतों पर अपने नृत्य से माहौल को विद्यार्थियों के चाहत के अनुरूप ढाल दिया। हजारों वाट की झनझानाती ध्वनि और साधना की नृत्य की साधना का एक ऐसा मिक्सचर तैयार हुआ जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

    अगली प्रस्तुति ने मूड थोड़ा चेंज किया। मंच पर छात्रा उन्नति और उसके साथियों का एक ऐसा दल उतरा जिसने योग और अनुशासन के जबर्दस्त संयोग से संतुलन की मिसाल कायम की। पार्श्व में बज रहे संगीत की धुनों पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों रोमांचित कर दिया। यकायक मंच पर पंजाबी के गीत बजने लगे और इन गीतों को छात्रा जसलीन ने अपने नृत्य से जीवंत कर दिखाया। छात्रा खुशी और यशस्वी का युगल नृत्य धमाके दार रहा। छात्रा अंजलि एंड ग्रुप, अनूप और उनके साथियों का समूह नृत्य एक अलग ही जोश उत्पन्न कर रहे थे। छात्रा भूमि और कशिश, शिप्रा और अंशु, अदिति और अर्शिता, मनीष और प्रवीन, छात्रा वैष्णवी और मुस्कान द्वारा बालीवुड के गीतों पर प्रस्तुत युगल नृत्य इन विद्यार्थियों की कड़ी तैयारियों के गवाह बने।

    इसी बीच संस्कृति स्कूल आफ फैशन डिजाइनिंग द्वारा रैंप वाल्क की प्रस्तुति की गई। रैंप वाल्क पर उतरे विद्यार्थी साधना सिंह, खुशबू, अंजलि, रानी कुमारी, जसलीन, सुहानी, लक्षिता, हिमांशी, अंजलि पांडे, शुभी, अंजलि सिंह, अदिति, आर्या, सोनिया, श्रेया, दृष्टि, जिया, नाजनी, रिया, वर्षा, नीलम, ओम शर्मा, शुभ, राहुल, सार्थक, अभिषेक, यथार्थ, प्रिंस, गौरव, अभय चौधरी, अनंत, शिव, पार्थ, कुर्फ,तुषार, शैलेंद्र, मनीष, कुनाल, विष्णु ने अपने परिधानों और आत्मविश्वास का प्रदर्शन कर सभी की वाहवाही लूटी। रैंप वाल्क के तुरंत बाद संगीत, नृत्य की प्रस्तुतियों ने फिल से स्टेज को झंकृत कर दिया। छात्रा ग्रेजी का धमाकेदार नृत्य, जैसलीन और अनिमेष का रोमांटिक गीत पर युगल नृत्य, प्राची का एकल नृत्य, दक्षिण भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत दक्षिण भारतीय विद्यार्थियों को भावपूर्ण नृत्य ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

    नवागंतुक विद्यार्थियों के मनोरंजन के आयोजित इस शाम का सिलसिला अभी थमा नहीं था। थोडी ही देर में प्रसिद्ध डीजे द जेनियल सीक्रेट और प्रिशा ने अपने हुनर से विद्यार्थियों को दीवाना बना दिया। धमाकेदार संगीत से लवरेज गीतों का सम्मिश्रण और डीजे के जोश ने विद्यार्थियों को उछल-उछल कर नाचते रहने को मजबूर कर दिया। संस्कृति विवि के विशाल प्रांगण में जो जहां था वहीं ठुमकने को मजबूर हो गया। रात 12 बजे तक मनोरंजन के इस पैकेज ने विवि के विद्यार्थियों जबर्दस्त तरीके से बांधे रखा।

    इस मौके पर संस्कृति विवि के कुलाधिपति डा. सचिन गुप्ता और सीईओ डा. श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, कुलपति प्रो. एमबी चेट्टी, एकाडमिक डीन डा. रेनू गुप्ता की उपस्थिति ने माहौल को पूरे समय गरिमामय बनाए रखा। इस गरिमामयी अवसर पर छात्र परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष अभिषेक वार्ष्णेय सहित अन्य पदाधिकारियों को यूनिवर्सिटी लीडरशिप द्वारा आधिकारिक बैज प्रदान किए गए।

    छात्र कल्याण परिषद के डीन डॉ. डी.एस. तोमर के मार्गदर्शन में सभी छात्र नेताओं ने छात्र कल्याण और विश्वविद्यालय के विकास के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ ली। कार्यक्रम का समापन छात्र कल्याण परिषद के महासचिव रसिक शरण दुबे के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleसम्प्रेक्षण गृह में किशोरों को वस्त्र वितरित कर जनपद न्यायाधीश ने बढ़ाया उत्साह।
    Next Article असत्य पर सत्य की विजय का संदेश लेकर निकली वामन भगवान की भव्य शोभायात्रा।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    संस्कृति विवि में विशेषज्ञों ने बताई साक्ष्य आधारित आयुर्वेद की महिमा।

    September 25, 2026

    प्राथमिक विद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत’ अभियान का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारम्भ।

    September 25, 2026

    श्री अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए सभी 18 राजकुमारों का हुआ चयन।

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    आगरा मंडल

    संस्कृति विवि में विशेषज्ञों ने बताई साक्ष्य आधारित आयुर्वेद की महिमा।

    By P.K. RastogiSeptember 25, 20263

    मथुरा। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में संस्कृति आयुर्वेदिक पी.जी. मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल…

    प्राथमिक विद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत’ अभियान का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारम्भ।

    September 25, 2026

    श्री अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए सभी 18 राजकुमारों का हुआ चयन।

    September 25, 2026

    बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने फरह ब्लॉक में कराई चित्रकला प्रतियोगिता, बोले- तभी बनेगा विकसित भारत

    September 25, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    संस्कृति विवि में विशेषज्ञों ने बताई साक्ष्य आधारित आयुर्वेद की महिमा।

    September 25, 2026

    प्राथमिक विद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत’ अभियान का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारम्भ।

    September 25, 2026

    श्री अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए सभी 18 राजकुमारों का हुआ चयन।

    September 25, 2026

    बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने फरह ब्लॉक में कराई चित्रकला प्रतियोगिता, बोले- तभी बनेगा विकसित भारत

    September 25, 2026
    Most Popular

    कुंडली में पितृ दोष से जीवन में आ सकती हैं कई परेशानियां : पंडित शुभम अग्निहोत्री

    September 10, 202637

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202633

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202633

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202632
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.