•मथुरा में गूंजा ‘जय श्री वामन भगवान’ का जयघोष, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत।
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के तत्वावधान में चतुर्थ श्री वामन भगवान शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। कुंज बिहारी मंदिर, डीग गेट से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम दिखाई दिया। शोभायात्रा के आगे बढ़ने के साथ मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती गई और पूरा क्षेत्र ‘जय श्री वामन भगवान’ के जयघोष से गूंज उठा।
शोभायात्रा का शुभारंभ समिति के संस्थापक श्याम शर्मा, मुख्य संरक्षक रामगोपाल शर्मा, कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय हरियाणा एवं विधायक श्रीकांत शर्मा सहित अतिथियों ने भगवान वामन एवं राजा बलि के चित्रपट पर पूजन-अर्चन एवं आरती कर किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, डॉ. देवेंद्र शर्मा, विधायक पूरन प्रकाश, आचार्य मृदुल कांत शास्त्री, कन्हैया लाल अग्रवाल, आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी, योगेश द्विवेदी सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।
मुख्य संरक्षक रामगोपाल शर्मा ने कहा कि भगवान वामन का अवतार धर्म की रक्षा और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि वामन भगवान की शोभायात्रा सनातन संस्कृति की जीवंत परंपरा है, जिसे भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना समाज का दायित्व है।
संस्थापक श्याम शर्मा ने कहा कि मथुरा में वामन भगवान की शोभायात्रा निरंतर अपनी पहचान बना रही है। समाज के सभी वर्गों के सहयोग से आयोजन की भव्यता बढ़ रही है और भगवान वामन की भक्ति में पूरा नगर एकजुट दिखाई देता है।
विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ मथुरा की धार्मिक आस्था एवं सामाजिक एकता का परिचायक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सनातन परंपराओं से जोड़ते हैं।
कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय हरियाणा ने बताया कि शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। भगवान वामन एवं राजा बलि की दिव्य झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। अखाड़ों एवं धार्मिक प्रस्तुतियों ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं उन्होंने सभी सर्व समाज बंधुओ का आभार व्यक्त किया।
शोभायात्रा कुंज बिहारी मंदिर, डीग गेट से मंडी रामदास चौक, बाजार स्वामी घाट, छत्ता बाजार होते हुए दाऊजी मंदिर, होली गेट पहुंची, जहां धार्मिक वातावरण में समापन हुआ। मार्ग में चौक बाजार में श्री राम जन्म महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बंसल भगत जी के सभी टीम एवं चौक सर्राफा व्यापार मंडल श्रद्धालुओं ने भगवान वामन के डोले पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह आरती, प्रसाद एवं जलपान की व्यवस्था भी की गई।
समापन अवसर पर दाऊजी मंदिर के सेवायत राजू पंडित ने वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र भारद्वाज, अजय शर्मा, बीएल पांडे, गौरव शर्मा, मोहन मीणा सहित अन्य सहयोगियों के साथ भगवान वामन की आरती उतारी। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल भक्तजनों का दुपट्टा एवं प्रसाद भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर संरक्षक घनश्याम हरियाणा, संजय शर्मा पिपरोनिया, सोहनलाल शर्मा (कातिब), नारायण शर्मा, गोपाल शर्मा (पत्रकार), चेतन स्वरूप पाराशर विनोद दीक्षित सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
शोभायात्रा को सफल बनाने में उपाध्यक्ष विजय शर्मा, आशीष शर्मा, अजय शर्मा, लाला राजा, ज्ञानेंद्र दीक्षित, महामंत्री अर्जुन पंडित, कोषाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, मंत्री आचार्य निर्मल, सर्वेश चतुर्वेदी, राकेश पाठक, डॉ. जमुना शर्मा, डॉ. उमा शर्मा, अनीता हरियाणा, अभिषेक शर्मा, राहुल शर्मा, दोमेश शर्मा, बृषभान गोस्वामी, दाऊ दयाल पंडा, हरि वर्षा कौशल, पिंकी द्विवेदी, रुचि द्विवेदी, ममता भारद्वाज, दीपक गोला, हरिशंकर गोला, महेश दास, दिनेश सागर सहित अन्य पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र हरियाणा एवं अर्जुन पंडित ने किया। आयोजन में प्रमोद कसरे, अशोक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, दीपक सिंघल, गजेंद्र शर्मा,वत्सल भाटिया, नरेंद्र गुर्जर, शोभाराम शर्मा सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।
शोभायात्रा के दौरान मथुरा की गलियां भगवान वामन के जयघोष से गूंजती रहीं। श्रद्धालुओं की भारी सहभागिता और भव्य झांकियों ने धर्मनगरी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक छटा को और निखार दिया।


