•माननीय विधायक बल्देव श्री पूरन प्रकाश जी ने बच्चों द्वारा बनाए गए पोस्टर देखे, विजेताओं को किया पुरस्कृत।
•माननीय विधायक जी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
मथुरा। विकास खंड फरह में ब्लॉक स्तरीय सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक बल्देव श्री पुरन प्रकाश जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारीगण, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक गण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक श्री पुरन प्रकाश जी ने प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों एवं संचालित योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक वातावरण, आवश्यक सुविधाएं एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।
माननीय विधायक जी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण एवं कायाकल्प, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, निपुण भारत मिशन, डिजिटल एवं तकनीकी शिक्षा, विद्यार्थियों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा शिक्षण व्यवस्था को आधुनिक एवं प्रभावी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से विद्यालयों में मूलभूत अव-स्थापना सुविधाओं के विकास, निपुण भारत मिशन के माध्यम से बच्चों में मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान विकसित करने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। माननीय विधायक बल्देव श्री पूरन प्रकाश जी ने बच्चों द्वारा बनाए गए पोस्टर देखे तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में श्री पूरन प्रकाश जी माननीय विधायक बल्देव, श्री अनिल चौधरी जिला उपाध्यक्ष, श्री सुरेश तरकर जिला मंत्री, श्री पारस ठाकुर मंडल अध्यक्ष, श्री मनीष कुमार ओझा मंडल अध्यक्ष, श्री विष्णु तरकर मंडल उपाध्यक्ष, राघवेंद्र सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक, रतन कीर्ति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, छोटेलाल थानाध्यक्ष फरह, विपिन कुमार खंड विकास अधिकारी फरह, नरेंद्र तंवर खंड शिक्षा अधिकारी फरह, श्रीमती दीपमाला श्रीवास्तव प्राचार्य जीजीआईसी, श्रीमती संध्या श्रीवास्तव जीजीआईसी, श्रीमती ज्योत्स्ना प्रवक्ता जीजीआईसी फरह आदि मौजूद रहे।


