रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन की ओर से शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर कृष्णा नगर बिजलीघर कैंप कार्यालय में पुष्पांजलि सभा एवं संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता चित्रसेन मौर्य ने की, जबकि संचालन हरेंद्र कुमार ने किया।
मुख्य अतिथि बाबा साहब डॉ. आंबेडकर वाहिनी, समाजवादी पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष संजय कुमार बीडीसी ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने अल्पायु में देश की आजादी के आंदोलन में अपना जीवन समर्पित कर युवाओं को राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाने की प्रेरणा दी।
लुकेश कुमार राही ने कहा कि भगत सिंह ने युवाओं को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और सत्ता से सवाल करने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रासंगिक हैं।
वक्ताओं ने भगत सिंह के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अध्यापक रंजीत कुमार सागर, सुमित कुमार, असलम कुरैशी, राजगब्बर, गौस मोहम्मद, अनिल कुमार यादव, आकाश बाबू, सौदान सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


