•कुदरकोट के नंदपुर में नुक्कड़ सभा, ग्रामीणों से एकजुटता की अपील
रिपोर्ट: मयंक त्रिपाठी
औरैया। बिधूना विधानसभा क्षेत्र 202 के कुदरकोट क्षेत्र में ग्राम पंचायत नंदपुर के मजरा न. जशोदा में रविवार को पीडीए जन पंचायत एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश सचिव रंजना पाल ने संबोधित किया।
रंजना पाल ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई और बेरोजगारी गंभीर समस्या बनी हुई है। उन्होंने महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने संविधान और अधिकारों का उल्लेख करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने लोगों को अपने हक और अधिकारों के लिए आवाज उठाने का संवैधानिक अधिकार दिया है।
उन्होंने ग्रामीणों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने की अपील की और कहा कि पीडीए का संदेश सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे से भी जुड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रेम, दया और अपनापन भी पीडीए का हिस्सा हैं।
इस दौरान सेक्टर प्रभारी शिववीर सिंह यादव, सुनील यादव, महाराज सिंह पाल, राहुल धनगर, पप्पू मस्ताना, अशोक सिंह, ब्रजेश सिंह, अरविंद यादव, दीपक यादव, मनोज कठेरिया, राजपाल कश्यप, मोहित पाल, महावीर सिंह यादव, जितेंद्र दोहरे समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


