गोवर्धन। समाजवादी पार्टी के नेता एवं गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी महेश चंद शर्मा उर्फ गोल्डी भैया के पिता का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। महेश चंद शर्मा के पिता पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की खबर मिलने पर क्षेत्र के राजनीतिक एवं सामाजिक लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।
लंबी बीमारी के बाद सपा नेता महेश चंद शर्मा उर्फ गोल्डी भैया के पिता का निधन।
Previous Articleकालीपीठ में पितृपक्ष की पावन बेला में अमृतमयी कथा का आयोजन।
P.K. Rastogi
पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।


