रिपोर्ट: मयंक त्रिपाठी।
औरैया। बिधूना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को ग्राम चौहान पूर्वा में पाल, बघेल एवं धनगर समाज के बीच समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव महिला सभा रंजना पाल ड्रोन पायलट ने पीडीए जनचौपाल एवं नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
जनचौपाल के दौरान रंजना पाल ने भाजपा सरकार की नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और पीडीए की सामाजिक भागीदारी के विषय में भी ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों की भागीदारी और उनके अधिकारों एवं सम्मान की आवाज को मजबूती से उठाना जरूरी है।
रंजना पाल ने कहा कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके हक एवं सम्मान की आवाज को मजबूती से उठाना ही उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार जनता के बीच पहुंचकर संवाद कर रही है और लोगों की समस्याओं को समझने का प्रयास किया जा रहा है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पीडीए की सामाजिक भागीदारी के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर उनकी आवाज को मजबूती से उठाने का प्रयास किया जाएगा। जनचौपाल में ग्रामीणों ने भी स्थानीय समस्याओं और अपनी अपेक्षाओं को लेकर चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान रिंकू पाल, कश्मीर सिंह पाल, राहुल धनगर, पप्पू मस्ताना, सतेंद्र यादव, दीपक यादव, वीरेंद्र पाल समेत अन्य समाजवादी पार्टी के साथी मौजूद रहे।


