•विजेता टीम को 10 हजार और उपविजेता को 5 हजार का इनाम, 100 रुपये रखी गई है एंट्री फीस।
मनोज अग्रहरि
मीरजापुर/कोन। कोन मंडल के तिलठी ग्राम में युवा विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता मनोज जायसवाल पहुंचे। उन्होंने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
प्रतियोगिता के आयोजक रामकुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 10 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतिभाग के लिए एंट्री फीस मात्र 100 रुपये रखी गई है।
इस अवसर पर अपने संबोधन में भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने कहा कि कबड्डी गांवों का पुराना और लोकप्रिय खेल है। इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच मिलता है। कबड्डी से खिलाड़ी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं और उनमें अनुशासन व टीम भावना का विकास होता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमेशा खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हैं। उनका मानना है कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास और स्वस्थ जीवन का आधार है। गांव-गांव में हो रही ऐसी प्रतियोगिताएं ‘खेलो इंडिया’ जैसे अभियानों को मजबूती दे रही हैं।
कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष राकेश यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष कोन बच्चा लाल वर्मा, मंडल मंत्री युवा मोर्चा कोन अंकित मौर्या, शक्ति केंद्र संयोजक राहुल साहनी, बूथ अध्यक्ष मोहित निषाद, ज्योति प्रकाश यादव, कमलेश यादव, चंदन यादव, अजय यादव, कूदेन्दु यादव, मनीष यादव, शशिकांत प्रजापति, ओमप्रकाश यादव, अभय प्रजापति, आशीष यादव सहित कमेटी के अन्य सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।


