•महिलाओं ने दिया आशीर्वाद, युवाओं में दिखा उत्साह तो बुजुर्गों ने जताया स्नेह
रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि
मीरजापुर। विंध्याचल में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के आगमन पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत में लोगों ने पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। महिलाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी और जनसमर्थन के बीच दिव्या मित्तल भावुक नजर आईं।
स्वागत के दौरान महिलाओं ने उन्हें आशीर्वाद दिया, वहीं ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के साथ मंगलकामना की। युवाओं में उनके आगमन को लेकर उत्साह दिखाई दिया, जबकि बुजुर्गों ने भी स्नेह जताया। पूरे आयोजन में पुष्पवर्षा और लोगों के स्वागत ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।
दिव्या मित्तल के आगमन पर उमड़ी भीड़ और लोगों का उत्साह उनके प्रति स्थानीय लोगों के लगाव को दर्शाता नजर आया।


