जैत। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई चौमुहाँ के शिक्षक प्रतिनिधिमण्डल ने नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की एवं विभिन्न शैक्षिक समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया।
प्रतिनिधि मंडल में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार सोलंकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरनारायण सिंह, महामंत्री राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पृथ्वीराज पोइया, रूबी चौहान, रेखा दीक्षित, राजीव सारस्वत, राकेश कुमार, मुकेश सिंह सिसोदिया, वेदप्रकाश शर्मा, रमेश चंद्र, लोकेश, माधवेन्द्र नारायण शर्मा, अनीता कुमारी, प्रहलाद, शैलेन्द्र कुमार, सुधीर कुमार, राकेश कुमार, मनोज कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संरक्षक हरिओम शर्मा ने किया।


