Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

•वृक्षारोपण अभियान में यातायात पुलिस का मिला सहयोग : विनोद दीक्षित रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश द्वारा वर्षा ऋतु के महावृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत क्लेंसी इंटरमीडिएट कॉलेज, मथुरा में वृक्षारोपण के साथ यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि समिति के महावृक्षारोपण अभियान को अब यातायात पुलिस, मथुरा का भी सहयोग मिल रहा है। अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि वे स्वयं नियमों का पालन करें और दूसरों को भी…

Read More

•लगभग 11 किलोमीटर के वृंदावन परिक्रमा मार्ग को 11 सेक्टर में किया गया है विभाजित। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि महाप्रभु की लाड़ली भूमि, श्री राधा-कृष्ण की क्रीड़ा स्थली, भक्तों और पूज्य संतों के हृदय में बसने वाले श्री वृन्दावन धाम का परिक्रमा मार्ग केवल एक रास्ता नहीं है, बल्कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का साक्षात स्वरूप है। ऐसे पावन मार्ग की पवित्रता, स्वच्छता और सुंदरता को बनाए रखना हम सभी ब्रजवासियों और श्रद्धालुओं का परम कर्तव्य है।आइए, हम सब मिलकर ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के चरणों में अपनी सेवा…

Read More

बस्ती। जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता सत्र 2026-27 के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए विभिन्न विद्यालयों को अलग-अलग खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतियोगिताओं का आगाज 21 व 22 जुलाई को जनता इंटर कॉलेज, पोखरा बाजार के तत्वावधान में आयोजित सब-जूनियर एवं जूनियर नेहरू हॉकी प्रतियोगिता से होगा, जो शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम, बस्ती में आयोजित की जाएगी। शनिवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती में जिला विद्यालय निरीक्षक संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय क्रीड़ा समिति की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि जनपद एवं मंडल स्तर की…

Read More

बस्ती। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन (पुनर्गठन) के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मतदेय स्थलों के संबंध में राजनीतिक दलों से प्राप्त प्रस्तावों एवं सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि आपत्ति वाले मतदेय स्थलों के संबंध में कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से नियमानुसार परीक्षण के उपरांत 21 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल…

Read More

बस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में तहसील बस्ती सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से संबंधित जनशिकायतों की एक-एक कर सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करें। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने भी जनसुनवाई के दौरान पुलिस विभाग से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को थाना स्तर के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने के…

Read More

केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर।‌ जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी से विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में प्रगति व गुणवत्ता आदि से संबंधित बिंदुवार जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया की व्यक्तिगत शौचालय के पात्र लाभार्थियों के प्राप्त आवेदनों का समय से सत्यापन करवाकर धनराशि अवमुक्त कराई जाए, साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद में निर्मित आरआरसी केंद्रों का संचालन सुनिश्चित…

Read More

•डी डी पांडेय विचार मंथन। पूर्वांचल का महत्वपूर्ण जनपद बस्ती अपनी समृद्ध कृषि परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और प्रतिभाशाली मानव संसाधन के लिए जाना जाता है। लेकिन यदि औद्योगिक विकास की बात करें तो यह जिला आज भी अपेक्षित गति नहीं पकड़ पाया है। बढ़ती जनसंख्या, सीमित रोजगार के अवसर और युवाओं का लगातार पलायन इस बात का संकेत है कि अब केवल कृषि आधारित अर्थव्यवस्था से आगे बढ़कर औद्योगिक विकास को प्राथमिकता देनी होगी। एक समय बस्ती और वाल्टरगंज की चीनी मिलें इस क्षेत्र की आर्थिक धुरी थीं। इन मिलों ने न केवल हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप…

Read More

— के.के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में महुआ लहन नष्ट किया और कच्ची शराब बरामद की। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 खलीलाबाद एवं क्षेत्र-2 मेंहदावल ने अपनी टीम के साथ ग्राम अशरफपुर, ग्राम अमाहवा तथा आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके पर करीब 225 किलोग्राम महुआ लहन नष्ट किया गया। इसके अलावा 6 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। मामले में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। अयोध्या/मथुरा। श्रीराम मंदिर निर्माण में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा चंदा दिए जाने संबंधी कथित बयान पर संत समाज के एक वर्ग ने आपत्ति जताई है। इस संबंध में फलाहारी महाराज ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी को पत्र लिखकर उनसे सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देने की मांग की है। पत्र में फलाहारी महाराज ने कहा है कि यदि मंदिर निर्माण के लिए किसी मुस्लिम ने आर्थिक सहयोग दिया है तो उसकी रसीद अथवा संबंधित विवरण सार्वजनिक किया जाए। उनका कहना है कि सनातन समाज में मंदिर निर्माण के लिए पर्याप्त संख्या…

Read More

रिपोर्ट: अभिनव अग्रवाल। नजीबाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का फूल माला पहनाकर नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल जी ने बताया कि पिछले 6 वर्षों में संगठन द्वारा सरकार से कई मांगे की गई थी जिसमें से यह है मांगे पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में भारत के पंजीकृत करोड़ों व्यापारियों को 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा मिला। वर्ष 2019 में भारत के जीएसटी पंजीकृत करोड़ व्यापारियों को पेंशन देने का कानून बना। वर्ष 2025 के बजट में आयकर…

Read More