रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। थाना फरह क्षेत्र की ओल चौकी के अंतर्गत एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को घटनास्थल पर फेंका गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना फरह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने के साथ जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने, घटना के कारणों का पता लगाने तथा संभावित आरोपियों की तलाश…
Author: P.K. Rastogi
बस्ती। शहर के भारत मार्केट, कंपनी बाग स्थित श्री सिद्धिविनायक टेलीकॉम का शुभारंभ रविवार को प्रोपराइटर सुनील सिंह के सुपुत्र अनुभव सिंह द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रतिष्ठान में आने वाले अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उद्घाटन के बाद प्रोपराइटर सुनील सिंह ने बताया कि श्री सिद्धिविनायक टेलीकॉम के माध्यम से ग्राहकों को मोबाइल फोन के सभी प्रमुख ब्रांडों के नवीनतम (लेटेस्ट) मॉडल एक ही स्थान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा मोबाइल से संबंधित सभी…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। बाजना। गोरखनाथ बाबा के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर बाजना स्थित जाहरवीर बाबा एवं राम दरबार मंदिर दुर्गा प्रसाद फन्ने खां बताशे वाले मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन एवं कथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा श्रवण किया तथा गोरखनाथ बाबा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम में परम पूज्य कथा वाचक श्री रविनाथ जी महाराज ने श्रद्धालुओं को गोरखनाथ बाबा के जीवन, तपस्या एवं सनातन धर्म की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि संतों के आदर्शों पर चलकर समाज में प्रेम,…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने तहसील मांट के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सी0एच0सी0) नौहझील का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने चिकित्सकों की उपस्थिति चेक की। जिलाधिकारी को एम0ओ0आई0सी0 नौहझील तथा अन्य चिकित्सक अस्पताल में उपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने उपस्थित चिकित्साओं से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आए मरीजों तथा भर्ती मरीजों की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों की दी जा रही दवाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सी0एच0सी0) में उपलब्ध दवाओं को मरीजों को दी जाएं। उन्होंने कहा…
सहजनवा। गीडा थाना क्षेत्र के छपिया गांव में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। यहाँ जेसीबी से मिट्टी खनन के कारण बने एक गहरे गड्ढे में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की असमय मौत हो गई। किशोर की मौत की खबर मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया और पीड़ित परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पैर फिसलने से हुआ हादसाप्राप्त जानकारी के अनुसार, गीडा क्षेत्र के सरैया गांव के रहने वाले सुनील विश्वकर्मा का 12 वर्षीय पुत्र अभिषेक शनिवार…
रिपोर्ट: सुनील पाण्डेय। महराजगंज। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, उत्तर प्रदेश जनपद महराजगंज की जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला मुख्यायुक्त प्रदीप कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ अपराह्न 3:30 बजे प्रार्थना के साथ हुआ। इसमें जनपद में स्काउटिंग गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में बेसिक कोर्स के आयोजन, विद्यालयों में स्काउट-गाइड दल के पंजीकरण एवं नवीनीकरण, बालक-बालिकाओं के प्रगतिशील प्रशिक्षण तथा राज्य पुरस्कार शिविर के आयोजन सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला मुख्यायुक्त प्रदीप…
रिपोर्ट : मनोज अग्रहरि। मिर्जापुर। भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जनपद एवं ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत नीति आयोग एवं जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जाइका) के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जनपद सोनभद्र के विश्व प्रसिद्ध सलखन फॉसिल्स पार्क का विस्तृत भ्रमण किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने पार्क में मौजूद करोड़ों वर्ष पुराने अनमोल जीवाश्मों की अद्भुत संरचनाओं को देखा और इसकी ऐतिहासिकता की सराहना की। भ्रमण के दौरान इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी ने प्रतिनिधिमंडल को पार्क के ऐतिहासिक पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 8 अगस्त 2002 को जनपद के…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। देश के जाने-माने यौन रोग विशेषज्ञ एवं आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. शेख को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में ‘बेस्ट सेक्सोलॉजिस्ट इन इंडिया-2026’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम 30 मई 2026 को मिशवा इंटरटेनमेंट द्वारा पश्चिम विहार स्थित होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित ‘100 मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स 2026 अवॉर्ड’ समारोह के अंतर्गत संपन्न हुआ। समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 100 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अभिनेता अरबाज खान ने डॉ. शेख को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। सम्मान ग्रहण करते समय सभागार…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर: मिश्रिख नगर में हल्की बारिश के बाद नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ-सफाई के दावों के बावजूद नगर में नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही है, जिससे बारिश के दौरान कूड़ा-करकट नालियों में फंसकर जल निकासी बाधित हो जाती है। बारिश के कारण कई स्थानों पर नालियां ओवरफ्लो हो गईं और कूड़ा सड़कों पर फैल गया। इसके चलते गंदा पानी और कूड़ा आसपास के घरों तक पहुंचने लगा, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा: गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शहरों और गांवों में जाकर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने और अपने हस्ताक्षर के माध्यम से समर्थन देने की अपील की जा रही है। बजरंग सेना युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य अनिल जी महाराज ने बताया कि गौ सम्मान अभियान में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी लोग एकजुट होकर इस जनअभियान को सफल बनाएं। उन्होंने जानकारी दी कि 27 जुलाई 2026 (सोमवार) को देश…

