Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

•जल को सहेजने और उसका विवेकपूर्ण उपयोग करने का संकल्प लिया गया। •आम-जनमानस से भी जल संरक्षण, जल का सतत उपयोग, वर्षा जल संचयन तथा प्राकृतिक जल संसाधनों को बचाने की अपील की गई। •”जल है तो कल है” – जिलाधिकारी। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने ‘भूजल सप्ताह’ (दिनांक 16 जुलाई से 22 जुलाई 2026) के अवसर पर जल संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई। सभी ने जल को सहेजने और उसका विवेकपूर्ण उपयोग करने का संकल्प लिया। जिलाधिकारी ने आम-जनमानस से भी जल संरक्षण, जल का सतत उपयोग, वर्षा जल संचयन तथा प्राकृतिक जल संसाधनों को…

Read More

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अहरौरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार ले जाई जा रही करीब 20 लाख रुपये मूल्य की 488 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त दो चारपहिया वाहनों को भी कब्जे में लिया है। पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी (ऑपरेशन) के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस ने 18 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर वनस्थली महाविद्यालय, ग्राम मानिकपुर के पास…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जनपद की गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र (83) के गांव अक्खा एवं कस्बा गोवर्धन में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं समाजवादी विचारधारा से अवगत कराया तथा वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए समर्थन का आह्वान किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान गोल्डी भैया ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। क्षेत्र के बुजुर्गों, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उनका गर्मजोशी…

Read More

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 18 जुलाई 2026 को एक युवती ने थाना कोतवाली देहात में तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी से इनकार करते हुए गाली-गलौज की। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस…

Read More

•मथुरा में पहली बार होगी पूर्णतः मोबाइल आधारित ऑनलाइन कंप्यूटर प्रतियोगिता। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जन सांस्कृतिक मंच, मथुरा अपने स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 23 अगस्त 2026 (रविवार) को रतन लाल फूल कटोरी बालिका विद्यालय, मथुरा में “मथुरा कंप्यूटर ओलम्पियाड–2026” का आयोजन करने जा रहा है। यह प्रतियोगिता सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड की कक्षा 10, 11 एवं 12 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), साइबर सुरक्षा, डिजिटल साक्षरता तथा तार्किक क्षमता के प्रति रुचि विकसित करना तथा उनकी तकनीकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना…

Read More

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपराध एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चुनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की 9 मोटरसाइकिलें, 11 मोबाइल फोन तथा एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) राजकुमार मीणा तथा क्षेत्राधिकारी चुनार गायत्री यादव के नेतृत्व में थाना चुनार पुलिस टीम ने 18 जुलाई…

Read More

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि। मिर्जापुर (गैपुरा/विंध्याचल)। विंध्याचल थाना क्षेत्र की गैपुरा चौकी अंतर्गत विजयपुर पहाड़ी पर रविवार को लगभग 3 बजे सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र सिंह पुत्र इंद्र बहादुर एवं रोहित सिंह पुत्र अरुण सिंह, निवासी बिरोही, थाना विंध्याचल, जनपद मिर्जापुर, मोटरसाइकिल से कुशार फाल से पार्टी कर लौट रहे थे। विजयपुर पहाड़ी के पास अचानक उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं तथा मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार…

Read More

रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि मीरजापुर। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के मा० कैबिनेट मंत्री, प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग श्री आशीष पटेल जी ने रविवार को सरदार पटेल चौराहा स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित ‘जनसंवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों, एनडीए के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने अपनी समस्याएं मा० मंत्री जी के समक्ष रखीं। मा० मंत्री जी ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना। बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेंशन से जुड़े प्रकरणों पर मा० मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण…

Read More

बस्ती। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से टांडा-कलवारी पुल के आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बाढ़ की स्थिति का जायजा लेते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जलभराव, आवागमन की व्यवस्था, तटबंधों की सुरक्षा तथा संभावित जोखिम वाले स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने और आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों का भी…

Read More

रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। पावन तीर्थ श्री नैमिषारण्य धाम में क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला तथा मिश्रिख ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत कर उनका स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी ने मां ललिता देवी के दर्शन-पूजन कर समाज, संगठन और राष्ट्र सेवा के लिए आशीर्वाद लिया तथा जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर अभिषेक त्रिपाठी, राधेश्याम त्रिपाठी, अजय भार्गव (प्रतिनिधि, नगर पालिका मिश्रिख) सहित अन्य…

Read More