सुल्तानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच भी गोमती मित्र मण्डल का सेवा भाव और स्वच्छता के प्रति समर्पण अडिग रहा। माँ गोमती स्वच्छता मिशन के अंतर्गत श्री सीताकुण्ड धाम पर आयोजित 741वें स्वच्छता जागरूकता श्रमदान में कार्यकर्ताओं ने बारिश की परवाह किए बिना नदी तट और आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। भीगते हुए श्रमदान कर गोमती मित्रों ने यह संदेश दिया कि प्रकृति और पर्यावरण की सेवा किसी मौसम की मोहताज नहीं होती। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोमती मित्र मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह श्मदनश् ने कहा कि माँ गोमती केवल एक नदी…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: विजय नागपाल। वृंदावन। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, वृंदावन नगर के तत्वावधान में आज सोमवार को जनपद के होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट, धर्मशाला एवं होम-स्टे संचालकों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सायं 5 बजे चैतन्य विहार फेस-2 स्थित पाराशर आध्यात्म पीठ में होगी। आयोजकों के अनुसार बैठक का उद्देश्य होटल एवं आतिथ्य व्यवसाय से जुड़े संचालकों की समस्याओं पर सामूहिक चर्चा करना तथा उनके समाधान के लिए एक मजबूत मंच तैयार करना है। इसके माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं और सुझावों को शासन एवं प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जा सकेगा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल…
मथुरा। जनपद के थाना जैत क्षेत्र में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चारधाम मंदिर के समीप बीते रात करीब 10:30 बजे एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार का अचानक टायर फट गया। टायर फटते ही चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार पलट गई। इसी दौरान बराबर से गुजर रही एक अन्य कार भी इसकी चपेट में आ गई, जिससे उसे हल्का नुकसान हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना जैत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। गनीमत रही कि कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए और किसी…
लखनऊ। थाना नगराम पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों आरोपी कई तिथियों से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे, जिसके चलते उनके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।पुलिस के अनुसार न्यायालय में विचाराधीन वाद संख्या 49269/24, मुकदमा संख्या 52/24, धारा 457, 380 एवं 411 भारतीय दंड संहिता से संबंधित मामले में आरोपी सत्यनाम रावत और दिनेश कुमार गोस्वामी लगातार निर्धारित तिथियों पर न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। इसके बाद न्यायालय ने दोनों के…
लखनऊ। पुलिस आयुक्तालय लखनऊ के दक्षिणी जोन में संचालित ऑपरेशन किरण के तहत थाना बिजनौर पुलिस ने पारिवारिक विवादों में हस्तक्षेप करते हुए दो परिवारों के बीच सफलतापूर्वक सुलह-समझौता कराया। पुलिस की काउंसलिंग और सकारात्मक संवाद के माध्यम से दोनों परिवारों को टूटने से बचाते हुए पति-पत्नी को पुनः साथ रहने के लिए सहमत कराया गया। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन किरण के अंतर्गत थाना बिजनौर पुलिस को दो अलग-अलग पारिवारिक विवादों की जानकारी मिली थी। पहले मामले में थाना क्षेत्र के एक दंपति के बीच करीब 15 दिनों से विवाद चल रहा था। आरोप…
•1000 में 944.5 अंक हासिल कर प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज में लिया प्रवेश। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। राजीव इंटरनेशनल स्कूल की पूर्व मेधावी छात्रा रिद्धवी खंडेलवाल ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1000 में से 944.5 अंक हासिल कर एशिया महाद्वीप और देश के सर्वश्रेष्ठ वाणिज्य कॉलेजों में से एक श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में दाखिला लेकर समूचे ब्रज क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। आरआईएस की जहां तक बात है, यहां के छात्र-छात्राएं शिक्षा, खेलकूद, टेक्नोलॉजी आदि क्षेत्रों में लगातार कामयाबी की नई पटकथा लिख रहे हैं। मेधावी रिद्धवी खंडेलवाल की जहां तक बात…
-राम मंदिर में बनवासी समाज का नियुक्त हो प्रधान पुजारी – रामनयन दास अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में सभी वर्गों, विशेषकर वनवासी समाज को प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग को लेकर भक्ति आंदोलन मंच न्यास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन भेजा है। संगठन ने ट्रस्टियों, पुजारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति में व्यापक सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए कहा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन पूरे हिंदू समाज के सामूहिक संघर्ष, आस्था और बलिदान का परिणाम है, इसलिए मंदिर की व्यवस्थाओं में भी उसी भावना का प्रतिबिंब दिखाई देना चाहिए।भक्ति आंदोलन मंच न्यास के अध्यक्ष एवं…
बस्ती। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की बस्ती इकाई द्वारा संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर 22 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे प्रेस क्लब सभागार में विचार गोष्ठी एवं शाश्वत सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। उपज के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कार्यक्रम में पत्रकारिता के समकालीन विषयों, संगठन की भूमिका तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि उपज के प्रदेश महासचिव जयंत कुमार मिश्रा होंगे, जबकि प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।…
बस्ती। रोडवेज तिराहा स्थित श्रीहरि मैरेज हॉल में ऋषि सेवा समिति, बस्ती के तत्वावधान में आयोजित भागवत कथा के सप्तम दिवस पूज्य ऋषिजी ने कहा कि मनुष्य सुख पाना चाहता है परन्तु सही दिशा में प्रयास नहीं करता है। मनुष्य का स्वभाव है वह बिना किसी प्रयत्न और कष्ट के सुख चाहता है। मनुष्य पुण्य करना नहीं चाहता फिर भी पुण्य के फल की इच्छा रखता है। पाप करता है फिर भी पाप के फल को नहीं चाहता। वेद की ऋचाएं कन्या बनकर प्रभु सेवा करने आई थीं। वेद के तीन काण्ड व एक लाख मंत्र हैं। कर्मकांड जिसमें अस्सी…
•23 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे टीपीनगर-पैडलेगंज मार्ग पर निर्मित फ्लाईओवर का लोकार्पण•आवागमन सुगमता के लिए सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है सिक्सलेन फ्लाईओवर।2.6 किमी लंबे फ्लाई ओवर के निर्माण पर आई है 429 करोड़ रुपये से अधिक की लागत। गोरखपुर। यातायात सुगमता को नई ऊंचाई देने वाले गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर (टीपीनगर-पैडलेगंज) पर गुरुवार (23 जुलाई) से फर्राटा भरने की सौगात मिल जाएगी। 429 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने इस सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जुलाई को पूर्वाह्न 10 बजे करेंगे। गोरखपुर का पहला सिक्सलेन फ्लाईओवर, मजबूत रोड…

