रिपोर्ट: अजमत अली। कुदरहा, बस्ती। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में निकाली जा रही 81-दिवसीय ‘गविष्टि’ (गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) रथ यात्रा रविवार को बस्ती जिले के कुदरहा बाजार पहुंची। इस दौरान स्थानीय सनातन धर्मावलंबियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। ‘गौ माता की जय’ और धार्मिक उद्घोषों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। इस देशव्यापी रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ (राज्य माता) का दर्जा दिलाना, देश में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना और बीफ (गोमांस) के निर्यात को पूरी तरह बंद करवाना है। इस अभियान के माध्यम से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जन-जन…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी। सिद्धार्थनगर। टीचर्स फेडरेशन आफ़ इंडिया (टीएफआई) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल के आवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षकों के लिए टेट अनिवार्यता को समाप्त कराने से जुड़े मुद्दे को लेकर सांसद को एक मांग पत्र सौंपा। यह मांग पत्र राष्ट्रीय शिक्षा परिषद द्वारा 23 अगस्त 2010 को निर्धारित की गई न्यूनतम योग्यता के नियमों से संबंधित है, जिसमें संगठन ने संसद द्वारा इसे निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) में पूरी तरह सम्मिलित कराने की मांग की है। इस ज्ञापन में द गैजेट ऑफ…
बस्ती। सावन कृपाल रूहानी मिशन द्वारा रविवार को मंगल बाजार स्थित कृपाल आश्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 11 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। मिशन के अध्यक्ष तीरथ दास ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर मानवता की सेवा के उद्देश्य से रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। मिशन के सचिव चेतन आनंद ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। शिविर में निर्मित, विकास गुप्ता,…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। आगामी मुड़िया पूर्णिमा मेला-2026 के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर रविवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेले से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परिक्रमा मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं तथा श्रद्धालुओं की अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के…
बस्ती। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई हर्रैया की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को ब्लॉक संसाधन केन्द्र हर्रैया के सभागार में जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं, पत्रकार हितों की सुरक्षा तथा निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में तहसील क्षेत्र के पत्रकार उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज और लोकतंत्र के प्रति एक नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में हमेशा सत्य,…
के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने सर्वसाधारण को सूचनार्थ अवगत कराया है कि दिनांक 22.07.2026 को डाॅ. बबीता सिंह चैहान जी, मा. अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) उ0प्र0 राज्य महिला आयोंग लखनऊ का जनपद संत कबीर नगर का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। जिसमें उनके द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में गोद भराई, अन्नप्राशन एवं कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जायेगा। तत्पश्चात् स्थानीय गेस्ट हाउस (सर्किट हाउस/निरीक्षण भवन) में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जायेगा।उन्होंने बताया कि मा0 अध्यक्ष द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान जिला कारागार संत कबीर…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। छाता (मथुरा)। तहसील छाता में बीते शनिवार को नवागत उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 70 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के लिए भेजा गया। समाधान दिवस के दौरान सबसे अधिक शिकायतें बिजली एवं राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और विद्युत व्यवस्था से नाराज बड़ी संख्या में ग्रामीण, जिनमें महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग एवं युवा शामिल…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बीते शनिवार तहसील गोवर्धन सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भूमि विवाद एवं अन्य मामलों में संबंधित पक्षों की उपस्थिति में मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। थाना जैंत पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हत्या और लूट की वारदात में वांछित तीन आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, लूटा हुआ एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, 30 हजार रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई की रात करीब 10:35 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि थाना जैंत में दर्ज हत्या व लूट के…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। कोसीकलां (मथुरा)। बेटी बचाओ, पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक वृक्षारोपण तथा गौहत्या पर रोक लगाने का संदेश लेकर उड़ीसा के झारसुगुड़ा जनपद के परमानपुर निवासी रघुमणि देहरिया (34 वर्ष) नई दिल्ली तक की पदयात्रा पर निकले हैं। अपनी जनजागरण यात्रा के दौरान रविवार को कोसीकलां पहुंचने पर नंदगांव रोड स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता रघुबर सिंह तोमर के कार्यालय पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर रघुबर सिंह तोमर ने रघुमणि देहरिया के सामाजिक अभियान की सराहना करते हुए कहा कि बेटियों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और गौसंवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनजागरूकता फैलाना आज…

