Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। सहायक श्रमायुक्त राज कुमार ने अवगत कराया है कि श्रम विभाग ने श्रमिकों, मिस्त्री व ठेकेदारो का पंजीकरण कराये जाने हेतु “डिजिटल लेवर चौक” ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप श्रमिक तथा नियोजक के मध्य एक पुल का काम करेगा, श्रमिक तथा नियोजक दोनो ही होगें पंजीकृत। श्रमिकों को ऐप से जोडने के लिए कार्यालय में हेल्प डेस्क की सुविधा उपलब्ध है। श्रमिको व ठेकेदारों से अपील की जाती है कि अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करायें, जिससे श्रमिकों को उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लिये जाने…

Read More

•लखनऊ के हजरतगंज से होगी शुरुआत, पत्रकारिता की साख बचाने के लिए सभी मीडिया कर्मियों से जुड़ने की अपील। लखनऊ। फर्जी पत्रकारों तथा अवैध रूप से “प्रेस” लिखे वाहनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) ने 30 जुलाई से प्रदेशव्यापी अभियान चलाने की घोषणा की है। अभियान का शुभारंभ 30 जुलाई को प्रातः 10 बजे राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे से किया जाएगा। समिति के संयोजक प्रभात कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यह अभियान वास्तविक और निष्पक्ष पत्रकारों के विरुद्ध नहीं है, बल्कि पत्रकारिता की आड़ में अवैध गतिविधियां करने वाले तथा फर्जी पहचान का दुरुपयोग करने…

Read More

•ऑल इंडिया बार परीक्षा में सफलता, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में खुशी की लहर। लखनऊ।‌ आध्यात्म, समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय डॉ. कौशलेंद्र पांडेय (महाराज) ने अपने जीवन की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए प्रतिष्ठित ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली है। इस सफलता के साथ अब वे आधिकारिक रूप से अधिवक्ता के रूप में विधि व्यवसाय करने के पात्र हो गए हैं और “एडवोकेट डॉ. कौशलेंद्र महाराज” के रूप में अपनी नई पेशेवर यात्रा की शुरुआत करेंगे। डॉ. कौशलेंद्र महाराज की यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि समाजसेवा…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। कोसीकलां (मथुरा)। गोपालबाग चौकी क्षेत्र के अंतर्गत रविवार दोपहर हसनपुर नगला पुलिया के समीप सहार रजवाह में एक अज्ञात क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रजवाह में जलकुंभी के बीच फंसे शव को सबसे पहले वहां से गुजर रहे चरवाहों ने देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गोपालबाग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। शव काफी पुराना होने और उससे तेज दुर्गंध आने के कारण उसे रजवाह से बाहर निकालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पंचनामा भरते हुए…

Read More

•चांदी का रथ, चार पलंग और सिंहासन गायब होने का आरोप; सीबीआई या एसआईटी जांच कराने की उठी मांग। रिपोर्ट: विजय नागपाल। वृंदावन। श्री बांके बिहारी मंदिर से भगवान के उपयोग में आने वाले चांदी के रथ सहित अन्य कीमती सामान गायब होने का मामला सामने आने का दावा किया गया है। इस संबंध में संत फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस घटना से साधु-संत समाज और करोड़ों सनातनी श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। फलाहारी महाराज के अनुसार, ठाकुर श्री बांके…

Read More

•डिजिटल निगरानी से बढ़ेगी पारदर्शिता, सुरक्षा और प्रशासनिक दक्षता, नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सेवाएं। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम प्रशासन अपने कार्यालयों को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। इसी क्रम में भूतेश्वर स्थित नगर निगम मुख्यालय सहित सभी जोनल कार्यालयों में अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य कार्यालयों की सुरक्षा को मजबूत करने, प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाने तथा जनसेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना है। नगर निगम का मानना है कि डिजिटल निगरानी व्यवस्था लागू होने से कार्यालयों में होने वाली गतिविधियों की प्रभावी निगरानी संभव होगी। किसी भी…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान क्रांतिकारी और प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को नमन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मातृभूमि के स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए मंगल पांडे ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और उनका प्रेरणादायी जीवन आज भी प्रत्येक भारतीय को गर्व से भर देता है।प्रधानमंत्री ने सामाजिक माध्यम एक्स पर जारी अपने संदेश में कहा कि महान क्रांतिकारी मंगल पांडे को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता और राष्ट्र के सम्मान के…

Read More

•मालगाड़ी के जाने के बाद भी डटे रहे, वीडियो वायरल  प्रयागराज। प्रयागराज में चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी का वीडू सामने आया है। दारागंज के अलोपीबाग के पास रेलवे ट्रैक पर कुछ युवकों ने मालगाड़ी पर पत्थर चलाए। पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद रेलवे में हड़कंप मच गया है। वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। मामला शनिवार का बताया जा रहा है, जिसका वीडियो रविवार की सुबह 8 बजे से वायरल है। बताया जा रहा है कि शनिवार को अलोपीबाग के पास…

Read More

प्रयागराज। गंगा और यमुना में बाढ़ का पानी से शहर के कच्चे घाटों में कटान नजर आने लगी है। श कई घाटों में बाढ़ का पानी पक्की सीढ़ियां चढ़ने लगा है। 24 घंटे के अंदर यमुना में लगभग छह सेंटीमीटर तो गंगा में लगभग आठ सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ा है। गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सुबह 8 बजे का आंकड़ों के मुताबिक फिर वृद्धि दर्ज की गयी। पहाड़ी और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब प्रयागराज में भी दिखाई देने लगा है। सुबह जारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार…

Read More

•पूर्व सांसद प्रवीण निषाद सहित कई प्रमुख लोग रहे मौजूद। लम्भुआ/सुल्तानपुर। निषाद पार्टी एवं भाजपा एनडीए गठबंधन के 190 लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के नेता तथा सेवार्थम फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. आशीष तिवारी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। आत्मीय वातावरण में हुई इस मुलाकात में प्रदेश के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र की आवश्यकताओं पर विस्तार से सकारात्मक चर्चा हुई। डॉ. आशीष तिवारी ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। उपमुख्यमंत्री ने जनसेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता…

Read More