रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन, जनपद मथुरा की ओर से शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर कृष्णानगर बिजलीघर कैंप में पुष्पांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चित्रसेन मौर्य ने की, जबकि संचालन हरेंद्र कुमार ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाबा साहब डॉ. आंबेडकर वाहिनी समाजवादी पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष संजय कुमार बीडीसी ने सरदार भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सरदार भगत सिंह ने कम उम्र में ही देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने प्राणों की आहुति देकर युवाओं को राष्ट्रहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
लुकेश कुमार राही ने कहा कि सरदार भगत सिंह ने युवाओं को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने, सत्ता से सवाल करने और देशहित में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रासंगिक हैं।
इस अवसर पर चित्रसेन मौर्य, संजय कुमार बीडीसी, हरेंद्र कुमार, अध्यापक रंजीत कुमार सागर, सुमित कुमार, भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष असलम कुरैशी, राजगब्बर, गौस मोहम्मद, अनिल कुमार यादव, आकाश बाबू, सौदान सिंह, लुकेश कुमार राही आदि मौजूद रहे।


