•युवाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने और नेतृत्व क्षमता प्रोत्साहित करने पर जोर
•100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया भाग, विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
मथुरा। केएम विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग एवं क्विज कॉम्पिटिशन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना, उनमें नेतृत्व क्षमता जाग्रत करना तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता और संवाद सत्र में विश्वविद्यालय के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट यूथ ऑफिसर अमित कुमार उपस्थित रहे। वहीं, माय भारत ब्रांड एंबेसडर श्याम बाबू शुक्ला एवं दीपक सिंह आजाद (मथुरा) ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
इसके अलावा, वृंदावन चंद्रोदय मंदिर से प्रभु सुबल श्याम दास तथा उच्च शिक्षा विभाग से सत्येंद्र सिंह चाहर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
आयोजन के दौरान आयोजित क्विज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी बौद्धिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता विद्यार्थियों को जिला युवा अधिकारी अमित कुमार द्वारा उपहार भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही, भारत सरकार की ओर से उपस्थित अतिथियों एवं अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जूट के थैले प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का केएम विश्वविद्यालय का पटुका ओढ़ाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान केएम विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एनसी प्रजापति, रजिस्ट्रार डॉ. पूरन सिंह, परीक्षा नियंत्रक समीक्षा भारद्वाज, क्रीड़ा अधिकारी वेद प्रकाश पांडे, डीन एग्रीकल्चर डॉ. रिंकू लोधी, डीन मैनेजमेंट प्रशांत कुमार, डीन आर्ट्स डॉ. अनीता चौधरी, डीन फार्मेसी डॉ. भावना शर्मा तथा डीन लॉ दिनेश कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य अधिकारी और फैकल्टी सदस्यों के बीच सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।


