–शिक्षक /स्नातक एम एल सी चुनाव में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण -प्रशांत राव चौबे
रिपोर्ट: मयंक त्रिपाठी।
औरैया। आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं।जिला कार्यालय तुर्कीपुर औरैया मे पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चुनावी रणनीति पर मंथन करते हुए मतदाताओं से संपर्क, संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार की।
क्षेत्रीय महामंत्री शिव सिंह भारती ने कहा कि कार्यकर्ताओं से शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने, मतदाता सूची का सत्यापन करने तथा पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में संगठनात्मक अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया ।
शिक्षक/ स्नातक चुनाव के क्षेत्रीय सह संयोजक एवम क्षेत्रीय मंत्री प्रशांत राव चौबे ने कहा कि शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में मतदाताओं से संवाद स्थापित करते हुए पार्टी की नीतियों एवं प्रत्याशियों के बारे में जानकारी पहुंचाए और चुनावी प्रक्रिया को लेकर मतदाताओं को जागरूक करे।
जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज, एटा, हाथरस, इटावा, औरैया, कन्नौज और फर्रुखाबाद जिले शामिल हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।
जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और अनुशासन के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने कहा कि बूथ स्तर तक मजबूत संगठनात्मक संपर्क और मतदाताओं के साथ निरंतर संवाद चुनावी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री /स्नातक चुनाव के संयोजक यशवीर सिकरवार ने किया ।
बैठक में दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा,,मनु राजपूत,भूरे चौबे,योगेंद्र कैथवार,कौशल राजपूत, ऋषि पाण्डेय, माधव राजपूत,प्रतीक सिंह,विमल दुबे ,वासुदेव प्रजापति,आशीष दुबे,देवेंद्र सिंह सेंगर,श्रद्धा चौहान,राहुल गुप्ता ,कुंवर सिंह बाथम, कौशलेंद्र कुशवाहा,अवधेश शुक्ला,सौरभ राजपूत,अभिषेक त्रिपाठी सहित सभी बड़ी सख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


