•युवाओं और बच्चों ने प्रस्तुत की मनमोहक धार्मिक झांकियां, श्रद्धालु हुए भावविभोर
रिपोर्ट: अभिनव अग्रवाल।
नजीबाबाद। नगर के मोहल्ला मकबरा स्थित गीता भवन मंदिर के समीप गणेश महोत्सव के अवसर पर स्थानीय युवाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य यजमान राजा भारतेंद्र सिंह रहे।

पूजा-अर्चना का आयोजन पंडित अपार भारद्वाज ने विधि-विधान से संपन्न कराया। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवाओं और बच्चों ने भगवान गणेश की सुंदर एवं मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। आकर्षक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस दौरान श्रद्धालु नाचते-गाते गणपति बप्पा के जयकारे लगाते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में हिमांशु पाल, अनमोल वर्मा, आदि जैन, वंश छाबड़ा, कोमल उर्फ पाठा कश्यप, गौरव, रुद्राक्ष गौड़, पवन सिंह एडवोकेट, देव तोमर, अंश शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।


