मथुरा। सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों और 540 कार्मिकों से संबंधित मांग पत्र को लेकर शनिवार को नगर निगम मथुरा-वृंदावन के भूतेश्वर स्थित मुख्यालय में वार्ता की गई।
बैठक में उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर एकता मंच के अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संगठन की ओर से प्रस्तुत विभिन्न मांगों और पूर्व में हुई वार्ताओं के बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
नगर आयुक्त ने संगठन के पदाधिकारियों द्वारा रखी गई समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना। संबंधित विषयों पर नियमानुसार कार्रवाई और आगामी प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा की गई। वार्ता के दौरान विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण-अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई।


