मथुरा। शुक्रवार को अखिल भारतीय समता फाऊंडेशन जनपद मथुरा के तत्वाधान में भारत में राजनीतिक क्रांति की अग्रदूत बहुजन नायक मान्यवर काशीराम साहब के 20 वें परीनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम में मुख्य रूप से पधारे रमेश सैनी अध्यक्ष महात्मा ज्योतिबा फूले विकास समिति ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और अपने संबोधन में उनके जीवन की प्रमुख प्रेरक घटनाओं को याद कर कहा की मान्यवर काशीराम सहाब ने बिखरे पड़े हजारों जातियां में वंचित समाज को बहुजन समाज बनाकर एक नया स्वरूप प्रदान किया उनके जीवन का एकमात्र लक्ष्य उन्होंने भारत के बहुजन समाज को शासक बनने का रास्ता सुनिश्चित करवाया आज भी उनके बताएं मार्ग प्रासंगिक है l
लुकेश कुमार राही अध्यक्ष समता फाउंडेशन ने मान्यवर साहब के द्वारा दिए गए बहुजन आंदोलन में योगदान को अभूतपूर्व प्रेरणादाई बताया और कृतज्ञ व्यक्त करते हुए कहा साहब तुम्हारी नेक कमाई। तुमने सोती कॉम जगाई, भारतीय समाज सदैव उनके ऋणी रहेगा साथ ही भारत सरकार से मान्यवर साहब को मानवता एवं सामाजिक क्रांति राजनीतिक क्रांति के क्षेत्र में दिए गए योगदान को परिलक्षित करते हुए भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग उठाई।
कार्यक्रम में रमेश सैनी, चित्रसेन मौर्य, सरदार महेंद्र सिंह, हरेंद्र कुमार श, जितेंद्र सिंह, आकाश कुमार, सुमित कुमार, सौदान सिंह, सूरजभान चौधरी, राजेश कुमार, असलम कुरैशी आदि मौजूद रहे।


