अयोध्या घूमने गए सहजनवा के युवक की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत।

Spread the love

•इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम।

अयोध्या/सहजनवा। सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम भीटी रावत में उस समय मातम छा गया, जब अयोध्या घूमने गए एक 19 वर्षीय युवक की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत की खबर गांव पहुंची। मृतक की पहचान भीटी रावत निवासी रमेश कनौजिया के पुत्र आदित्य कनौजिया के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

दोस्तों के साथ गया था अयोध्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्य कनौजिया सोमवार को अपने छह दोस्तों के साथ अयोध्या दर्शन एवं घूमने के लिए घर से निकला था। सभी युवक ट्रेन पकड़ने के लिए मगहर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से उन्होंने यात्रा शुरू की। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान अचानक आदित्य किसी तरह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद घबराए दोस्तों ने तत्काल घटना की सूचना परिजनों को दी। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

पांच बहनों में इकलौता भाई था आदित्य

परिजनों के अनुसार आदित्य पांच बहनों में इकलौता भाई था और परिवार का सबसे लाडला सदस्य था। उसकी सभी बहनों की शादी हो चुकी है। माता-पिता के बुढ़ापे का वही एकमात्र सहारा था। बेटे की असमय मौत से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी गहनता से जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *